बुलंदशहर:राष्ट्रपिता महात्मागांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सौजन्य से रोटरी इंटरनेशनल ब्लड बैंक के सहयोग से बुलंदशहर जिले के गुलावठी नगर स्थित पुरानी अनाज मंडी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गुलावठी सचिन मलिक ने वहां पहुंचकर विधिवत फीट काटकर केम्प की शुरुआत की इतना कि नहीं युवा कोतवाल ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान भी किया ।
इस अवसर पर उनके साथ साथ थाने की टीम के सबइंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लड डोनेट किया।
इस मौके पर आकाशवाणी से लेकर तमाम अखबारों में अक्सर अपने विचारों से समाज को जागरूक करने वाले वरिष्ठ पत्रकार जगतपाल सिंह ने कहा कि इंसान को सच्चाई इमानदारी का रास्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए ।
इस मौके पर,उप निरीक्षक वेद प्रकाश बंसल व अन्य पुलिस कर्मियों समेत कुल 60 लोगों ने शिविर में आकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए,उन्होंने कहा कि जरूरत के समय जरूरतमंदो को रक्त मिल सके, इसके लिए रक्तदान जरूरी है।
भारत विकास परिषद संस्कार के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने
इस मौके पर युवा प्रभारी निरीक्षक सचिन मलिक का स्वागत किया और कैंप में आने के लिए वह रक्तदान महादान अभियान में सहयोग करने के लिए आभार भी जताया।
इस दौरान रक्तदान शिविर कार्यक्रम संयोजक अजय कंसल, अमित सिंघल, पंकज अग्रवाल थे। भारत विकास परिषद संस्कार के नगर अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव आरुषि मोदी, कोषाध्यक्ष पीयूष तायल, महिला संयोजिका ज्योति शर्मा ने रक्त दान दाताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नितिन अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन रक्तदान कुलदीप सिंह, कुलदीप सिंघल, भाजपा पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंघल, अरविंद अग्रवाल, विवेक वर्मा, मनमोहन गर्ग, सुभाष बंसल, अजय कंसल, महेंद्र मीनू, मधुसूदन अग्रवाल, हिमांशु मोदी, जितिन कंसल, प्रेमभूषण मित्तल, मोहित जैन, शुभम कंसल, मोहित बंसल, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर के पूर्व उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
सलाम इंडिया के लिए सौरभ कुमार सिंह।

