बुलंदशहर:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एसएसपी ने अफसरों ,पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित।
बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सन्तोष सिंह समेत अन्य अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारीगण को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।
इस मौके पर सभी पुलिस महकमे के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया तथा चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट किये गये।
देखें तश्वीरें......
सलाम इंडिया

