बुलंदशहर:स्कूटी सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मामा की मौत भांजा घायल

स्कूटी सवार मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मामा की मौत भांजा घायल



मृतक का फाइल फोटो


 नेशलन हाईवे 91 पर औधोगिक क्षेत्र में बीती रात्रि अल्ट्राटेक कम्पनी के पास स्कूटी सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्कूटी सवार मामा की उपचार के दौरान मौत हो गई, भांजा मामूली रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। शनिवार को मामूली रूप से घायल भांजे कन्हैयालाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी मुरसान हाथरस ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात वह और उसका मामा रविन्द्र पुत्र अनोखेलाल उम्र 28 वर्ष निवासी गोकुलपुर एटा स्कूटी से एटा से सूरजपुर जा रहे थें। बताया कि जैसे ही वह सिकन्द्राबाद के औधोगिक क्षेत्र में पहुँचे तो पीछे से तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमे वह दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने मामा की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां शनिवार को मामा रविन्द्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। भांजे कन्हैयालाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। बताया कि म्रतक सूरजपुर किसी कंपनी में मोबाईल का काम करता था।


सलाम इंडिया