बुलंदशहर उपचुनाव में आरएलडी ने प्रवीण कुमार सिंह को बनाया प्रत्याशी।

 विधानसभा उपचुनाव के लिए बुलंदशहर से राष्ट्रीय लोकदल ने भी अब अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है ।


भूतपूर्व मंत्री जगवीर सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ पी.के. को आरएलडी ने चुनाव में उतारा है।



हम आपको बता दें कि पी.के. राष्ट्रीय लोक दल के पुराने नेता हैं और मूल रूप से भूूत पूर्व प्रधानमंत्री  चौधरी चरण सिंह के पैतृक गांव भटौना के मूल निवासी हैं।


सलाम इंडिया से बातचीत के दौरान आरएलडी से घोषित किए गए प्रत्याशी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे ,साथ ही उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को वह नॉमिनेशन फाइल करेंगे।


 



सलाम इंडिया के लिए त्रिलोकचंद व  अनिल लोधी