बुलंदशहर:विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन ने जानिए किन किन स्थानों पर दी है जनसभा करने की अनुमति
उत्तर प्रदेश की रिक्त पड़ी विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है, बुलंदशहर की सदर सीट पर भी उपचुनाव होना है, यहां अब तो कई पार्टियों के प्रत्याशियों की भी घोषणा हो चुकी है ,वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी /बुलंदशहर जिला अधिकारी की तरफ से बुलंदशहर में नो ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां इस दौरान चुनावी जनसभाएं आयोजित की जा सकेंगी
इन चिन्हित स्थानों पर ही कोविड-19 का दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जनसभाएं आयोजित की जा सकेंगी जिनमें संतोष इंटरनेशनल हजरतपुर बुलंदशहर ,लालता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बुलंदशहर ,शिवम पब्लिक स्कूल देवली बाल्मीकि इंटर कॉलेज काजमपुर देवली ,पब्लिक इंटर कॉलेज जोलीगढ़ बुलंदशहर ,डीएवी इंटर कॉलेज का मैदान बुलंदशहर, नुमाइश मैदान बुलंदशहर ,मोती बाग मैदान बुलंदशहर ,जेपी जनता इंटर कॉलेज का मैदान बुलंदशहर और इसके अलावा श्री राम बहुद्देश्यीय इंटर कॉलेज फरीदपुर भैंसरोली जमालपुर गांव के समीप रैली और जनसभा आयोजित की जा सकती है इसके अलावा कहीं भी कोई जिले में कोई परमिशन नहीं दी जाएगी।
सलाम इंडिया

