बुलंदशहर:विधुत कर्मियों के साथ मारपीट कर, जान से मारने की दी धमकी

विधुत कर्मियों के साथ मारपीट कर, जान से मारने की दी धमकी


बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव में बकाया वसूलने गई विधुत टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। डरे-सहमे विधुत कर्मियों ने कोतवाली पहुँच कर आधा दर्जन ग्रामीणों को नामजद कर और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। 


जोखाबाद बिजली घर पर तैनात जेई रमेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को वह अपनी टीम के साथ औधोगिक क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर में विधुत चेकिंग कर रहे थे और जिन ग्रामीणों पर बकाया था उनके कनेक्शन काटने की प्रकिर्या चल रही थी।



 दौरान गांव के दर्जन भर लोगो ने उनके और टीम के साथ मारपीट करते हुए सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, और जान से मारने की धमकी दी है। बताया कि किसी तरह वह गांव से अपनी जान बचा कर निकले हैं।


 पहुँचे, विधुत कर्मियों ने आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए अनेको अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। विधुत कर्मियों ने कहा कि यदि दबंगो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो वह कार्य का बहिष्कार करेंगे। वही , पुलिस का कहना कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।


सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट