बुलंदशहर:योगी सरकार नही दलितों की हितेषी : शकील
योगी सरकार नही दलितों की हितेषी : शकील
सिकन्द्राबाद : शुक्रवार को ब्लॉक पर कांग्रेसियों ने जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में ब्लॉक के गेट पर सत्याग्रह किया गया। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार दलित विरोधी है और दलितों की आवाज को कुचलने व दबाने की कोशिश की जा रही है पीड़ित परिवार से हाथरस मिलने जा रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी पर योगी की पुलिस ने जो लाठी चार्ज किया है, वो निंदनीय है।
परिवार से मिलने से रोकना अन्याय पूर्ण हैं। सरकार का रवैया तानाशाही व गुंडागर्दी दर्शाता है। सरकार सच्चाई को छिपा रही है। पीड़ित परिवार को 6 घंटे बंद रखना दलित परिवार के साथ अन्याय है। सत्याग्रह पर बैठे काग्रेसियों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के गरीब मजदूर और आमजन की पार्टी है। जब देश की जनता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाई थी। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मोदी और योगी से आजादी दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर पी०सी०सी सदस्य नितिन भटनागर, मौ० फाजिल, राजेंद्र प्रजापति , अशोक अनुरागी, महंदी हसन, सुल्लड़ , अल्लादिया, जननेल गाजी प्रवीन भटनागर, राजेंद्र गोंड, जगपाल, महराज कुरैशी, जगदीश मास्टर,आदिल गाजी, इरफान, शमशूददीन, मौ शरीफ, जगदीश सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट

