देवरिया: रोडवेज के संविदा चालक ने एआरएम को पीटा ....वीडियो हुआ वायरल

 देवरिया बस स्टेशन में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं एक संविदा परिचालक में जमकर मारपीट हुई।  मारपीट में एआर एम को चालक ने जमीन पर पटक दिया और लात घूसों से जमकर पीटा। जिससे एआरएम गंभीर रूप से घायल हो गये। मंगलवार की सुबह एआरएम ने  चार संविदा  कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना सोमवार शाम की है। मंगलवार की सुबह घटना का वीडियो वायरल हुआ।



 


 


एआरएम ने 4 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर


 


 



  ए आर एम ओम कुमार मिश्रा के मुताबिक सोमवार की शाम को रोडवेज के गेट पर वह जाम हटवाने गए थे। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद संविदा चालक अवधेश नाथ तिवारी अचानक डंडा लेकर उनके ऊपर हमला बोल दिया ।  अभी वह खुद समझ पाते कि चालक ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और जमकर पिटाई की। उसके साथ तीन अन्य संविदा कर्मियों ने भी उनके साथ मारपीट की । जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई मंगलवार की सुबह इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को इस बात की जानकारी हुई। सुबह साहब ने अपना मेडिकल कराया और संविदा चालक अवधेश नाथ तिवारी अनिल सिंह तथा संविदा परिचालक सुरेंद्र यादव एवं अवनीश त्रिपाठी के विरुद्ध तहरीर दी है। बताया जाता है कि आरोपी चालक अवधेश नाथ तिवारी को शराब पीकर गाड़ी चलाने एवं यात्रियों से दूर व्यवहार करने के आरोप में कुछ दिन पहले निकाला जा चुका है।


 


सलाम इंडिया


 


बाइट-   ओम कुमार मिश्रा,(ए आर एम)