डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सहसचिव चुने जाने पर विचित्रपाल सिंह और उनकी टीम को बजरंगदल ने किया सम्म्मनित
एडवोकेट विचित्र पाल सिंह हाल ही में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सह सचिव चुने गए हैं.
सह सचिव चुने जाने पर बजरंग दल व उनके सहयोगियो के द्वारा सोमवार को उन्हें सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर एडवोकेट विचित्रपाल सिंह व उनकी टीम को भारत माता का चित्र भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से उन्हें लाद दिया वहीं मिष्ठान खिलाकर अधिवक्ताओं ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर की।
एडवोकेट विचित्रपाल सिंह ने कहा कि ये जीत सिर्फ उनकी नहीं है बल्कि सभी युवा अधिवक्ताओं की जीत है।इस मौके पर एडवोकेट ऋषि तेवतिया, एडवोकेट लोकेश वर्मा,एडवोकेट भगत सिंह,एडवोकेट राजीव सविता, नगराध्यक्ष गौरक्ष प्रमुख उनकी समस्त टीम ,शिवा चौधरी विशेष तौर से मौजूद रहे।
देखें सम्बन्धित तश्वीरें......
सलाम इंडिया

