हाथरस घटना के आरोपियों के लिए ASP कार्यकर्ताओं ने की फांसी की मांग
प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के संग हुई दुस्साहसिक घटना के बाद आरोपियों के द्वारा पीड़ित को मारपीट कर घायल करने व उपचार के दौरान पीड़िता की मौत पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है,
सलाम इंडिया
सामाजिक संगठन, पार्टियां कैंडल मार्च व प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं पूरा देश शोक में है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एडवोकेट रविंद्र भाटी के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग करते हुए भूड़ चौराहा से लेकर काला आम तक कैंडल मार्च निकाला पीडिता की मौत पर विरोध जताते हुए आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की व परिवार को न्याय ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी, साथ ही कैंडल मार्च निकाल पीड़िता को श्रद्धांजलि भी दी।
घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश बढ़ रहा है। देशभर में घटना की आलोचना के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी विरोध प्रदर्शन को लेकर बुलंदशहर में आज़ाद समाज पार्टी व भीम आर्मी यूनिट ने भूर चौराहा से लेकर काले आम तक कैंडल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धांजलि दी । आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट रविंद्र भाटी के नेतृत्व में काला आम चौराहा स्थित शहीद स्थल पर कैंडल जलाकर रेप पीड़िता दलित युवती को श्रद्धांजलि दी।
समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट रविंद्र भाटी ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का राज है, चहु ओर बहन बेटियों के साथ छेड़खानी व बलात्कार हत्या जैसी जघन्य घटनाएं प्रदेश सरकार में आम हो गई हैं। घर से निकली बेटी घर सुरक्षित पहुंचेगी कि नहीं यही सोचकर मां-बाप परेशान रहते हैं। उन्होंने सरकार से हाथरस गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथरस की घटना की निंदा करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
सलाम इंडिया के लिए त्रिलोक चंद्र की रिपोर्ट।

