जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को अनुयायियों ने किया याद
दो अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन अखंड ने जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कसाना एवं जिलाध्यक्ष चौ० कौशल अधाना के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कसाना ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपना पूरा जीवन गरीबो की सेवा में समर्पित कर दिया था। शास्त्री का जन्म यूपी के मुगलसराय में दो अक्टूबर 1904 शारदा प्रसाद व रामदुलारी देवी के घर हुआ था। उन्होंने बताया कि देश की आज़ादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, उनमे 1921 का असहयोग आंदोलन , 1930 का दांडी मार्च और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन उल्लेखनीय है। वही, जिलाध्यक्ष चौ० कौशल अधाना ने कहा कि शास्त्री ने ही देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। आज देश को शास्त्री की सोच रखने वाले जैसे लोगो की जरूरत है।
इस मौके पर कवर सिंह मण्डल सचिव, सुनील भाटी जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्धनगर, मुकेश शर्मा, मोहित अग्रवाल, मौर्या गौतम, गौरव गोला, अनिल वर्मा, दीपक कुमार, तहसील अध्यक्ष सुधीर तेवतिया, तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सलाम इंडिया के लिए सुधीर तेवतिया की रिपोर्ट

