महापुरुषों की जयंती पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने गरीब बच्चों को वितरित की स्टेशनरी
दनकौर मेंभारत के राष्टपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष राकेश नागर के नेतृत्व में दनकौर स्थित गढ़ी मौहल्ले में सैकड़ो गरीब बच्चो को स्टेशनरी व खाने के पैकेट वितरित किये।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर व प्रेम प्रधान ने बताया कि भारत की आजादी के प्रणेता रहे महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ने देश हित मे अपना जीवन लगा दिया था। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने में महति भूमिका निभाई।
दिनेश नागर ने बताया कि महात्मा गांधी ने लोगो को अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपना हक मांगने की ताकत दी। उन्होंने बताया कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन भी ऐसे ही महानपुरुषो से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य कर रहा है।
दिनेश नागर ने बताया कि आज भारत के दो महानपुरुषों लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जयंती पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' के नारे को जीवंत करते हुए दनकौर स्थित गढ़ी मौहल्ले में सैकड़ों गरीब बेटियों को काफी, पेंसिल सहित पूर्ण स्टेशनरी व खाने के पैकेट वितरित किये। जिससे उन्हें पढ़ने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मा.दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, हरेन्द्र कसाना, राकेश नागर, त्रिलोक नागर, जितेंद्र भाटी, सुबोध कुमार, राहुल शर्मा, आदेश नागर, रोहताश आदि लोग मौजूद रहे।
सलाम इंडिया

