मुरादाबाद:पेड़ पर लटका मिला 16 वर्षीय किशोर का शव परिवार में कोहराम।
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद थाना भोजपुर के गांव मंसूरपुर में आज शाम सात बजे 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया बताते चलें कि मंसूरपुर निवासी आजाद मोहम्मद पुत्र आफताव उम्र लगभग 16 वर्ष भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव भोपुर रूस्तमपुर तिगरी में मुर्गे की दुकान करता था चार बजे वह दुकान बंद कर रोज की तरह अपने घर चला गया देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता हुई जब उसके बड़े भाई ने कई बार फोन फोन लगाया फोन ना उठने पर उसे चिंता हुई काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया जिसके चलते वह अपने भाई को खोजने निकल गया जैसे ही अपने गांव से अहमदपुर बसावनपुर पहुंचा तो उसकी बाइक खड़ी मिली उसने ढूंढने का काफी प्रयास किया तो अहमदपुर बसामदपुर के जमील के गन्ने के खेत में पेड़ पर उसका शव दिखाई दिया जिसकी सूचना फोन कर अपने परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना थाना भोजपुर पुलिस को दी गई मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है भोजपुर पुलिस ने घटना का जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

