फिल्मी दुनिया से जुड़ी एक प्रसिद्ध मैगजीन में आईएएस रविंद्र कुमार को मिली जगह।
आज यानी रविवार को जनपद बुलंदशहर के निवासी दिलीप अग्रवाल के द्वारा ज़िलाधिकारी बुलंदशहर रविंद्र कुमार को 'Complete Cinema' नाम की मैगज़ीन, जो कि फिल्मी दुनिया की अत्यंत प्रसिद्ध मैगज़ीन है, भेंट की गई।
इस मैगज़ीन के माध्यम से आमजन के उत्साहवर्धन हेतु ज़िलाधिकारी बुलंदशहर रविंद्र कुमार के जीवन पर एक motivational article प्रकाशित हुआ है, जिसे पढ़कर निश्चितरूप से लोगों को जीवन मे 'सकारात्मक मानसिक चित्रण' (Positive Visualization) के साथ मेहनत कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलीप अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे सकारात्मक क्रियाकलापों के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की।
गौरतलब है कि रविंद्र कुमार वर्तमान में बुलंदशहर के डीएम हैं और उनके द्वारा किए गए प्रयासों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के अलग-अलग प्रांतों के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्रियों के द्वारा भी काफी बार सराहना मिल चुकी है।
कर्म ही धर्म है कि पद्धति पर कार्य करने वाले बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार ने मैगजीन की प्रति को सहृदय स्वीकार किया।
सलाम इंडिया

