रजवाहे में मिले अज्ञात शव का राष्ट्रीय चेतना मिशन ने किया अन्तिम संस्कार
बुलन्दशहर। कुछ दिन पूर्व बुलन्दशहर के भूड़ क्षेत्र के रजवाहे (बम्बे) में मिले अज्ञात शव की शिनाख़्त नहीं हो पाने पर सामाजिक संस्था "राष्ट्र चेतना मिशन" के कार्यकर्ताओं द्वारा भूतेश्वर श्मशान घाट पर विधिवत अन्तिम संस्कार किया गया।
कोतवाली नगर बुलन्दशहर की आवास विकास चौकी क्षेत्र के भूड़ इलाके के रजवाहे में 4 दिन पूर्व पुलिस को पानी में बहता हुआ अज्ञात शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस ने उक्त शव का पोस्टमार्टम करवाकर मोर्चरी में रखवा दिया तथा 3-4 दिन तक उसकी शिनाख़्त करवाने का काफी प्रयास किया। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे बीत जाने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिल सकी तो नियमानुसार समय पूरा होने पर अन्तिम संस्कार करने हेतु पुलिस ने समाजसेवी संस्था "राष्ट्र चेतना मिशन" के अध्यक्ष हेमन्त सिंह से सम्पर्क किया।
संस्था के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल के कारण पूर्ण सावधानी बरतते हुए पुलिस की मौजूदगी में उक्त क्षत-विक्षत लावारिस शव का नगर के भूतेश्वर श्मशान घाट पर विधिवत अन्तिम संस्कार किया।
इस पुण्य कार्य में आवास विकास चौकी के कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सहित राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, आचार्य कृष्ण मिश्रा, कपिल राणा, विशाल गिरी, विकास सिंह, रजत चौधरी, अभिषेक चौधरी खड़क, रवि पाल एवं सोनू राघव सम्मिलित रहे।

